
दुद्धी, सोनभद्र- ब्लाक क्षेत्र के टेढ़ा गांव में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में किसान घेरा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि किसान भाई चाहे देश के हों, चाहे इस जनपद के। सभी की स्थिति भाजपा सरकार में बदतर हो चुकी है, उनका शोषण बढ़ गया है। जो गांव सर्वे में वहां से शिकायतें बड़े पैमाने में मिल रही है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जिन का कब्जा, जोत -कोड या घर -द्वार बनाकर जिस भूमि पर हैं, उस भूमि पर उन्ही का नाम दर्ज कराना था l किंतु रिश्वत के बल पर बिना जोत कोड वह कब्जा के ही चालाक व पैसे वाले लोगों का नाम दर्ज किया जा रहा है l
विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि शोषण ,लूट के खिलाफ आवाज उठाएं और उनके हक की लड़ाई लड़ें l सूर्यमणि यादव अध्यक्ष ब्लॉक दुद्धी ने कहा कि दोस्त और दुश्मन में हमें फर्क करना पड़ेगा और सपा की जनहित वाली योजनाओं एवं विकास को जन जन तक पहुंचाना पड़ेगा l कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनाथ यादव तथा संचालन हरिहर यादव महासचिव विधानसभा दुद्धी ने किया l इस मौके पर मुख्य रूप से रमाशंकर गोंड़, अली हुसैन सदर ,गुलाब गोंड़ ,सलीम अंसारी, ओम प्रकाश यादव, शिव शंकर यादव, महावीर भुइयां, हैदर अली ,मुख्तार, मोती पटेल ,गुलाब यादव ,नसरुल्लाह ,मन रूप गौड़, रामप्रसाद , उदय कुमार यादव ,अवतार अंसारी ,उमेश कुमार यादव ,मनबोध सिंह, गौड़ बबलू गोंड़, रामचरण गौड़ ,राजमणि यादव ,कृष्णा यादव ,जाहिर पनिका समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे l





