Crime

पूर्व प्रधान का हत्यारा हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार का इनामी भूसी यादव गिरफ्तार

बीते 10 अप्रैल को इंदर पुर के प्रधान प्रत्याशी की हुई थी हत्या,घटना में प्रयुक्त पिस्टल,बाइक बरामद

वाराणसी। बड़ागांव थाना अंतर्गत फतेहपुर मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी कर प्रधान की हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त अनिल उर्फ खुशी यादव को गिरफ्तार कर लिया उसके ऊपर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 अप्रैल को रात लगभग 8बजे ढोलबजवा पुलिया ग्राम सैरा मोड़ के पास निवर्तमान ग्राम प्रधान विजेन्द्र यादव उर्फ पप्पू निवासी इन्दरपुर, थाना बड़ागाँव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के चचेरे भाई जय प्रकाश यादव के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने धारा 302 भादवि0 बनाम अनिल यादव उर्फ भूसी नि0 इन्दरपुर, थाना-बड़ागाँव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के आदेश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। जो क्षेत्राधिकारी बड़ागांव के पर्वेक्षण में लगी थी।आज थानाध्यक्ष बड़ागांव को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त फत्तेपुर के पास देखा गया है। आनन-फानन में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। हत्या की घटना के बाद उसपर 25,000/- रुपये का इनाम घोषित था। स्थानीय थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या ( 63-ए ) बताई गई।अनिल यादव उर्फ भूसी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 देशी पिस्टल .32 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस, 1 अदद खोखा कारतूस 0.32 एवं मोटर साइकिल UP65DR6891 को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त अनिल यादव उर्फ भूसी ने बताया कि विजेन्द्र यादव उर्फ पप्पू ने मेरे चाचा मुरारी यादव पुत्र स्व0 बैजू यादव जो कि मुम्बई में रहते हैं, की पाँच वीघा जमीन रजिस्ट्री करा लिया था। उस खेत को मैं लेना चाहता था इस बात को लेकर मैं पप्पू यादव से रंजिश भी रखता था ।

घटना वाले दिन देर शाम करीब 8 बजे अपने विश्वास में लेकर मैंने पप्पू प्रधान को फोन करके ढोलबजवा सैरा मोड़ के पास बुलाया। जैसे ही पप्पू प्रधान वहाँ आये मैंने अपनी मौसी के लड़के संतोष यादव पुत्र राम नरायन यादव सा0 खटहरा, थाना– केराकत, जनपद–जौनपुर के साथ मिलकर पप्पू को पिस्टल से आठ राउण्ड गोली मारकर अपने मौसी के लड़के संतोष यादव के साथ भाग गया था। पुलिस के अनुसार भूसी के खिलाफ चोलापुर, आदमपुर ,फूलपुर, बड़ागांव समेत कई इलाकों में दर्जनों गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर पूर्व में गैंगस्टर भी लग चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुरलीधर, उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 पंकज सिंह, का0 सौरभ निगम, का0 विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

लालपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार,सोने की चेन बरामद

वाराणसी। लालपुर थाना अंतर्गत हुकूलगंज इलाके से पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को धर दबोचा, उनके पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों 9 अप्रैल को ताड़ी खाने तिराहे के तरफ से आ रही ऑटो सवार एक महिला बर्फ फैक्ट्री के समीप में उतरी। महिला के गले मे वजनी सोने की चेन देख नई बस्ती पांडेपुर निवासी हिमांशु कुमार हाल पता कांशी राम आवास शिवपुर मकान नंबर 4 ब्लॉक 7 एवं मनीष उर्फ विक्की मकान नंबर 8 ब्लॉक 12 कांशी राम आवास ने उक्त महिला के गले से सोने की चेन नोंच ली और मौके से भाग गए। पुलिस ने इस बाबत मुकदमा दर्ज किया था। आज मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हुकूलगंज देसी शराब के ठेके पर मौजूद हैं। पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया उनके कब्जे से सोने की चेन भी बरामद हो गई। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button