UP Live

आरीपुर सरया गांव में 2 करोड़ के विकास कार्य को देखकर गदगद हुए फॉरेस्ट आईजी रमेश पांडे

  • विजय बक्सरी

बलिया: बेल्थरारोड तहसील के आरीपुर सरया गांव में प्रधान नीलम सिंह एवं भाजपा नेता भारत भैया ने 2 करोड़ के विकास योजना को ग्रामीणों को सौंप दिया। दिल्ली से गांव पहुंचे इसी गांव के मूल निवासी और फॉरेस्ट आईजी रमेश पांडे ने अपनी पत्नी किरण पांडे के साथ सभी विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गांव में हुए विकास कार्य को देखकर वन विभाग के आईजी काफी गदगद दिखे और उन्होंने प्रधान के कार्यों को जमकर सराहा।

आरीपुर सरया गांव में 2 करोड़ के विकास कार्य को देखकर गदगद हुए फॉरेस्ट आईजी रमेश पांडे, प्रधान के कार्य को सराहा, जरूरतमंदों के बीच प्रधान ने बांटे लाखों के सामान

इसके साथ ही गांव के रामलीला मैदान के पास ही नवनिर्मित मिनी स्टेडियम, व्यायामशाला, स्मार्ट कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, स्मार्ट पंचायत भवन, शहीद चंद्रदीप सिंह मुख्य द्वार, अमृत सरोवर, जीर्णोद्धार रामलीला मंच, वाटर कूलर, हनुमान मंदिर एवं देवी मां का स्थान को जीर्णोद्धार कार्य का अतिथियों ने अवलोकन किया। लोकार्पण के बाद प्रधान नीलम सिंह, भाजपा नेता भारत भैया, आशुतोष सिंह भुआल ने अपनी निजी व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत की तरफ से जरूरतमंदों के बीच लाखों के सामान बांटे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

यनित बच्चों को फुटबॉल, बॉलीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट स्पोर्ट्स कीट वितरित किया गया।इसके अलावा सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर, टोपी, चादर वितरित किया गया। वन विभाग के आईजी ने गांव में ही पौधारोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता भारत भैया, खंड शिक्षा अधिकारी नगरा रामप्रताप सिंह, सीयर बीडीओ शिवांकित वर्मा, आशुतोष सिंह भुआल, पशु चिकित्सा एवं विज्ञान संस्थान मथुरा के पुर्व कुलपति एच.एन. सिंह, प्रमोद जी, संगीतकार मृदुल माही, मनोज कुमार सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

मुख्यमंत्री ने फ्लीट रोककर दिया फायर ब्रिगेड को रास्ता

महाकुम्भ में गंगा तट पर 100 से अधिक मातृ शक्ति को दी गई जूना अखाड़े में प्रवेश के लिए दीक्षा

महाकुम्भ में संत-समागम, पूज्य शंकराचार्य, संत-महात्माओं से उनके शिविर में मुख्यमंत्री ने की भेंट

मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर मेलाक्षेत्र में वाहन पर प्रतिबंध, पांटून पुल पर हो वन-वे व्यवस्था: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button