
दुद्धी,सोनभद्र- बघाडू वन क्षेत्र के गुलालझारिया-डूमरडीहा गांव में अवैध खनन को लेकर वन विभाग सक्रिय हो गया है। डूमरडीहा, गुलालझारिया गाँव मे अवैध खनन होने की सूचना मिलते ही बघाडू वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह ने अपनी टीम के साथ खनन होने वाले वन भूमि रास्ते को जेसीबी मशीन से गढ्ढा खुदवा कर,रोक दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने अपने क्षेत्र के वन दरोगा बंधु राम, सर्वेश सिंह, सुरेश सिंह, साजिद हुसैन, सत्यनारायण के साथ पहुँच कर नदियों में जाने वाले सभी मार्ग को जेसीबी मशीन से बड़े बड़े गड्ढे खुदवा दिये। जिससे कि किसी भी प्रकार का कोई अवैध खनन न किया जा सके।



