State

भारत मूल की विदेशी मॉडल ने बनारस को बताया डरावना शहर

वाराणसी। अमेरिका की रहनेवाली भारतवंशी मॉडल ने  दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस को सबसे डरावना शहर बताया। वाराणसी यात्रा पर आई मॉडल ने यहां कई स्थानों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये लिखा कि वाराणसी डरावना शहर है। इसके बाद लोगों का गुस्सा मॉडल के वीडियो पर फूट पड़ा, मॉडल अपर्णा सिंह ने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी।

अमेरिका की रहनेवाली एक भारतवंशी मॉडल अपर्णा सिंह हाल ही में एक बिजेनस ट्रिप के लिए वाराणसी आई थी। इसी दौरान उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अब तक मैं जहां भी गई हूं उसमें सबसे डरावना शहर है वाराणसी। अपर्णा के वीडियो को लोगों ने अपमानजनक बताया।  मामला बढ़ता देख अपर्णा ने वीडियो को लेकर माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अपर्णा की पोस्ट पर करीब 10 हजार लोगों ने कमेंट कर उन्हें इस पवित्र शहर की आलोचना करने के लिए निशाने पर लिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button