पेड़ों को अपनाइए, पेड़ों से रिश्ते बनाइये :सुनील देवधर
गंगा समग्र काशी जिले द्वारा मुड़ा देव स्थित गंगा घाट पर लगाये गए पीपल के वृक्ष
- गुरु पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक चलने वाला गंगा समग्र का वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ
वाराणसी । पेड़ लगाइए, पेड़ों से रिश्ते भी बनाइये और उन्हें अपनाइए,वृक्ष तथा वृक्षों के पत्तों फूलों और टहनियों से साक्षात ईश्वर का संबंध होता है,आप पाएंगे कि अलग-अलग देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के अलग-अलग देव वृक्षों के पत्तों को अर्पित करने से देवता प्रसन्न होते हैं, विभिन्न वृक्षों की सूखी लकड़ी से हवन करने पर अभीष्ट फल प्राप्त होते हैं,बाधाओं का शमन होता है। उक्त विचार आज गंगा समग्र काशी जिला द्वारा स्थानीय मूडा़ देव गंगा घाट पर वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज इतना सुंदर संयोग है कि गुरुवार का दिन है,गुरु पूर्णिमा का महापर्व है,और हमारे सनातन के आराध्य भगवान विष्णु का वास जिस देव वृक्ष में होता है,उस वृक्ष(पीपल) को रोपित करने का हम सभी को अवसर प्राप्त हुआ है,यह अवसर बिना भगवान की कृपा के प्राप्त नहीं हो सकता।इससे यह स्थापित होता है कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति प्रारंभ से ही पर्यावरण और जैव विविधता की पोषक रही है। पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ-पेड़ बनाओ, अविरल गंगा- निर्मल गंगा के उद्घोष के बीच वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि लक्ष्य के अनुरूप हरिशंकरी वृक्ष अर्थात पीपल बरगद पाकर गूलर नीम इत्यादि जैव विविधता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले, उन्हें पोषण प्रदान करने वाले वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण कार्य प्रारंभ कर दें। संगोष्ठी को गौ सेवा के प्रांतीय प्रमुख अरविंद ने भी संबोधित किया। मां गंगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शूलटंकेश्वर नगर के संघ चालक गणपति ने किया।
वृक्षारोपण अभियान और संगोष्ठी में गंगा समग्र के भाग संयोजक चंद्र प्रकाश जी प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जैविक कृषि आयाम प्रमुख रणदीप सिंह सह जिला सहसंयोजक राज नारायण पटेल ,अंबरीश उपाध्याय, सेवा भारती के नारायणी सिंह,मुडा़ देव के ग्राम प्रधान रमेश साहनी तारापुर के ग्राम प्रधान स्वयं प्रकाश सिंह जिले के वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत राम यादव संपर्क आयाम प्रमुख रमेश सिंह,काशी विद्यापीठ खंड के संयोजक संदीप सिंह के साथ ही सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे। अभियान और संगोष्ठी का संचालन गंगा समग्र के जिला संयोजक धर्मेंद्र ने किया।
नदियों के पुनरुद्धार में संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जुटेंगे समस्त जनपद



