Breaking News

कोविड-19: भाजपा विधायक के पांच कर्मी संक्रमित

हैदराबाद । तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पांच कर्मचारी (दो चालक और तीन सुरक्षाकर्मी) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पांच अन्य की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि कोविड-19 का परिणाम 48 घंटे के भीतर आ जाता है लेकिन पांच दिन होने के बाद भी उनके कर्मी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र से आग्रह करता हूं कि अगर कोई पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस जांच से गुजरता है तो उसकी रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर बता दी जानिए चाहिए।’’

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ अन्यथा कर्मी और उनके परिवारवाले चिंतित रहेंगे।’’ उन्होंने सांसद, विधायक और विधानपार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने सुरक्षाकर्मियों को तत्काल जांच कराने के लिए कहें और इस दौरान कर्मियों को परिणाम आने तक अपने परिवार से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके एक सुरक्षाकर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने जांच कराई थी, जिनमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Related Articles

Back to top button