आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर थाने की पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपए नकद बरामद किये।पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने शुक्रवार को बताया कि यह सभी हवाला से जुड़े कारोबारी कूट रचित आधार कार्ड के जरिये का हवाला कारोबार करते थे। उन्होने बताया कि मुबारकपुर के थाना प्रभारी राजेश कुमार व उप निरीक्षक तुलसी प्रसाद अपनी पुलिस टीम के साथ साथियों अंडरपास के पास चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर बम्हौर अंडरपास के पास उक्त वाहन का इंतजार करने लगे। इस दौरान चार पहिया वाहन कार से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर वे गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे थे कि पुलिस ने उनका पीछा कर के कुछ दूर पर पकड़ लिया। (वार्ता)



