Sports

खामपार पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत की बरामदी करते हुए पांच अभियक्तों की गिरफ्तारी

खामपार, देवरिया । खामपार थाना क्षेत्र के निशनिया पैकौली निवासी वशिष्ठ शाही ने अपने भतीजे के अपहरण के सन्दर्भ में तहरीर देकर मुकदमा दायर कराए थे। दिनांक 06-07-2020 को फोन पर उनके भतीजे को बुलाया, भतीजा घर से सड़क पर गया तभी कुछ लोगो ने उसका अपहरण कर लिया। चुकी युवक भठ्ठा ब्यवसायी है तो घर के लोगो ने सोंचा की भठ्ठे के कार्य से कही गया होगा। अगले दिन नही आने पर घर के लोग खोजना शुरू किए एवं खामपार थाने पर आ कर एफआईआर दिए। खामपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। अपहृत युवक की बरामदी हेतु एसओजी की टीम व खामपार पुलिस तत्परता से लगी रही। एसओजी टीम एवं थानाध्यक्ष खामपार को मुखबीर द्वारा सुचना मिली की कतरारी मोड़ कोतवाली क्षेत्र के पास एक स्कार्पियों खड़ी है जिसमे कुछ लोग हथियारों से लैस है, पुलिस ने स्कार्पियो को घेर कर उसमे से अपहृत युवक अरविंद शाही को बरामद किया। गाड़ी में अन्य पांच लोग बैठे थे उनको पकड़ कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आदित्य पुत्र स्व.विशुन दयाल ग्राम सवरेजी थाना खामपार, नितिश पाठक पुत्र कृपाशंकर ग्राम बढपुरवा थाना भलुअनी, भरतभूषण पुत्र बलवंत सिंह ग्राम अजयपुरा मरवट थाना मदनपुर, जयशंकर मिश्र पुत्र व्यासमुनी मिश्र ग्राम बंजरिया थाना खुखुन्दू, राजन मिश्रा पुत्र नागेन्द्र मिश्रा ग्राम बिरजापुर झंगटौर थाना खुखुन्ददू है। अभियुक्तो के पास से नगदी रू बीस हजार पांच सौ एवं छः हथियार व लोडेड कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस अधीक्षक डाँ.श्रीपति मिश्र ने कहा युवक की बरामदी के बाद अभियुक्तो को गिरफ्तार कर नियम के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button