
चौबेपुर के गौराकला में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग, दहशत का माहौल
सूचना पाकर सीओ सदल बल पहुंचे, कई लोग हिरासत में लिए गए
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में गौरा कला के लख़राव गांव में आज में जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर दो दलों में विवाद हुआ। इस दौरान हुए मारपीट के बीच बन्धुओं के बीच ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार चौबेपुर के ( गौरा )लखराँव निवासी अलगू यादव एवं नारायण यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था।
आज भी उसी जमीन को लेकर पहले गाली गलौज फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महेंद्र यादव ,सुरेंद्र यादव ,लक्ष्मी नारायण यादव को ललकारते हुए विरोधी गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। संयोग वश गोली किसी को लगी नहीं। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर सीओ पिण्डरा , थाना प्रभारी चौबेपुर सदल बल मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष के कई लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान झगड़ा करने वाले कई अन्य पलायित हो गए।



