Breaking News

बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

नयी दिल्ली । बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में शनिवार को भयंकर आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, उन्हें जीटी करनाल रोड पर स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बारे में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की 15 गाड़ियों को भेजा गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button