Business

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श किया

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के बजट पर विचार-विमर्श किया।

निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यहां आयोजित बजट पूर्व बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल हुए। वित्त मंत्री ने बैठक के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों से अगामी बजट 2023-24 को लेकर उनके इनपुट और सुझावों पर चर्चा की।

बजट पूर्व इस बैठक में निर्मला सीतारमण के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत किशनराव कराड, आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) सचिव अजय सेठ, वित्त मंत्रालय के अन्य विभागों के सचिव एवं डीओआर संजय मल्होत्रा और मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आगामी वित्त वर्ष के लिए सालाना बजट तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया 24 अक्टूबर, 2022 से शुरू हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सालाना बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2023 को संसद में पेश करेंगी।(हि.स)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button