BusinessNational

वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पूर्व की बैठक में उद्योग, बुनियादी ढांचे और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र के हितधारकों के पहले समूहों के साथ विचार-विमर्श किया। सीतारमण ने सोमवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त वर्ष 2023-24 के बजट के कई मसलों पर चर्चा की।

वित्त मंत्री के साथ हुई इस बैठक में उद्योग मंडलों ने अगामी बजट में रोजगार बढ़ाने के उपायों पर ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही उद्योग मंडलों ने सीतारमण को कर आधार तथा खपत बढ़ाने के लिए जीएसटी और व्यक्तिगत आयकर स्लैब को युक्तिसंगत बनाने का सुझाव दिया। बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड ने भी भाग लिया। सीतारमण के साथ इस बैठक में वित्त सचिव टीवी सोमनाथन, वित्त मंत्रालय के अन्य विभागों के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन मौजूद थे।

बजट पूर्व आयोजित इस पहली बैठक में उद्योग जगत के दिग्गज और बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञ शामिल थे।उल्लेखनीय है कि अगामी वित्त वर्ष के लिए सालाना बजट तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया 24 अक्टूबर, 2022 से शुरू हुई। वित्त वर्ष 2023-24 का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में पेश करेंगी।

बजट पर सुझावों के लिए राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ 25 नवंबर को बैठक करेंगी सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगामी वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ 25 नवंबर को बैठक करेंगी। सीतारमण राज्यों के वित्त मंत्रियों से बजट को लेकर विचार-विमर्श करने के बाद उनके सुझाव लेंगी।

इससे पहले सीतारमण ने सोमवार को बजट पूर्व पहली बैठक की शुरुआत की। वित्त मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग, बुनियादी ढांचे और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र के हितधारकों के समूहों के साथ विचार-विमर्श किया। वित्त मंत्री बजट पूर्व बैठक के अगले क्रम में 22 नवंबर को कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण उद्योग के लोगों, वित्तीय क्षेत्र एवं पूंजी बाजार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।

अगले वित्त वर्ष के सालाना बजट तैयार करने की औपचारिक प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है। निर्मला सीतारमण के साथ राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक इसी क्रम में बुलाई गई है। वित्त वर्ष 2023-24 का बजट वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी को संसद में पेश करेंगी।(हि.स)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button