Varanasi

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भी काशी में रहा उत्सव का माहौल

बंटा प्रसाद, हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, "जयश्री राम" और "हर हर महादेव" के नारों से गुंजा पक्का महाल.रेशम व्यवसायियों ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा उत्सव, सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने लिया भाग.

-चौक थाना अंतर्गत रानी कुआं में पूरी सड़क पर होता रहा भजन कीर्तन

वाराणसी : 500 वर्षों की प्रतीक्षा के उपरांत अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर में विराजमान राम लला का बाल रुप देखकर संपूर्ण जगत आह्लादित, आनंदित हो उठा। देश – दुनिया के हर कोने में राम भक्त इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस क्रम में महादेव की नगरी काशी में महादेव के आराध्य प्रभु श्रीराम का उत्सव वाराणसी के रेशम व्यवसाइयों ने चौक क्षेत्र के रानीकुआं में मनाया। वर्किंग डे होने के बावजूद उत्सव में व्यापारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान हर हर महादेव एवं जयश्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा कार्यक्रम का संयोजन वैभव कपूर एवम ईशान तुलस्यान ने किया। रामोत्सव की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग हर्षवर्धन तुलस्यान, संदीप शर्मा (कानू) और सागर पाठक (पिंकू) ने किया।

कार्यक्रम में राम मंदिर का मॉडल, प्रभु श्रीराम की तस्वीर सजाकर दीपदान किया, रामधुन व रामजी के भजन के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया मार्ग से गुजरने वालों को राममंदिर की खुशी में 101 किलो लड्डू प्रसाद स्वरूप वितरित किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवनीत सेठ, मनीष जैन, जगदम्बा तुलस्यान,राजेन्द्र कुमार राठी, कैलाश राठी, विजय रमन सेठ, मनीष सरावगी, क्षितिज राठी, प्रदीप कानोडिया, शिव नवलगरिया, अनिल सारडा, विशाल लिल्हा, पवन अग्रवाल, राम धूत, प्रदीप जायसवाल, समीर कपूर, राकेश कचोलिया, दानिश खन्ना, श्रीधर राठी, बलराम जायसवाल, संतोष जायसवाल, राम सूरत सिंह, विजय नागर,मनोज राठी, श्याम शर्मा, महेश नवलगरिया, पप्पू नवलगारिया, मोहनलाल सरावगी, आदि की उपस्थिति रही।

श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री की अपील, संयम बरतें, सहयोग करें, सबको दर्शन देंगे रामलला

उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

महीनों परिजनों तक से बात नहीं की श्रीरामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button