Crime

बाइक की टक्कर से किसान की मौत

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक किसान की बाइक के टक्कर मार देने से मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना रजपुरा के अंतर्गत के ग्राम सिंघोली निवासी रामपाल (57) बृहस्पतिवार को पैदल खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गवा रजपुरा मार्ग पर सड़क पार करते समय एक बाइक ने रामपाल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। रामपाल को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button