Entertainment

प्रसिद्ध तमिल अभिनेता विवेक वनीकरण का चेन्नई में निधन

नई दिल्ली  । प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक का आज सवेरे चेन्नई में निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। विवेक को कल दिल का दौरा पड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपनी अद्भूत हास्यकला से विवेक ने लगभग तीन दशक तक तमिलनाडु के लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के शिष्य विवेक वनीकरण और सामाजिक कल्याण की अन्य गतिविधियों में शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि अभिनेता विवेक ने अपने डॉयलॉग बोलने के अंदाज से दर्शकों को हमेशा अभिभूत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पर्यावरण और समाज के प्रति हमेशा चिंतित रहते थे।

Related Articles

Back to top button