Crime

बस्ती में सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा-2023 के दौरान परीक्षा केन्द्र आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर में एक फर्जी परीक्षार्थी को वाल्टरगंज थाने की पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा-2023 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर मे चल रही थी जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि परीक्षार्थी रामहृदय पटेल अनुक्रमांक 01206253 निवासी पडि़यापार जनपद देवरिया के स्थान पर अजय कुमार निवासी बदहाखाल (बरदहा) थाना बाबू बरही जिला मधुबनी बिहार परीक्षा दे रहा है । (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button