State

“आस्था, संस्कृति और समाज – भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ का संकल्प”

नई दिल्ली के शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा दिल्ली प्रदेश के मंदिर प्रकोष्ठ ने मंदिरों की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक आयोजनों पर एक अहम बैठक की। विधायक करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुकेश भारद्वाज, निधि गुप्ता और हर्षित राय सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमुख मंदिरों में सेवा शिविर, भंडारा, सांस्कृतिक आयोजन और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि मंदिर समाजिक आस्था और संस्कृति के केंद्र बन सकें।

  • शकूरबस्ती में मंदिरों की व्यवस्थाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली। शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश के मंदिर प्रकोष्ठ की ओर से मंदिरों से जुड़े विविध मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक करनैल सिंह ने की, जिसमें मंदिर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक में क्षेत्र के मंदिरों की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, धार्मिक आयोजनों के सुव्यवस्थित संचालन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने सुझाव दिए और मंदिरों को समाजिक व आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मंदिर प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश भारद्वाज, निधि गुप्ता, हर्षित राय सहित अनेक स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विधायक करनैल सिंह ने अपने संबोधन में कहा – “मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और संस्कारों का केंद्र हैं। भाजपा सदैव इनके संरक्षण, स्वच्छता और सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। आने वाले समय में क्षेत्र के मंदिरों में भंडारा आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का वातावरण बने।”

वहीं मंदिर प्रकोष्ठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश भारद्वाज ने कहा -“यह बैठक समाज में धार्मिक चेतना, आपसी एकता और सांस्कृतिक समरसता को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। मंदिरों से जुड़े सभी वर्गों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में सेवा शिविर, सांस्कृतिक आयोजन, भक्तों की सुविधा हेतु विशेष अभियान तथा स्वच्छता मिशन चलाए जाएंगे। साथ ही, मंदिर प्रकोष्ठ के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सामाजिक व धार्मिक सेवा कार्यों से जोड़ा जाएगा।

भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ का यह संकल्प है कि -“हर मंदिर बने समाजिक सद्भाव, आस्था और संस्कृति का प्रतीक केंद्र।”

“राजनीतिक इस्लाम पर सीएम योगी का बड़ा बयान : शिवाजी, महाराणा प्रताप और गुरु गोविंद सिंह लड़े थे इसके खिलाफ”

छप्पन भोग का रहस्य : क्यों अर्पित किए जाते हैं भगवान कृष्ण को 56 व्यंजन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button