Crime

पूर्व सैनिक की धारदार हथियार से हत्या

बलरामपुर,छत्तीसगढ़ । जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमडीहा में पूर्व सैनिक देव कुमार कन्नौजिया की शुक्रवार सुबह धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक प्रतिदिन की तरह भोर लगभग चार बजे मार्निंग वाक पर निकला था। उसी दौरान किसी ने पीछे से प्राणघातक वार कर दिया। बीच सड़क पर पूर्व सैनिक का शव पड़ा हुआ था। सुबह रास्ते से गुजर गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ पूर्व सैनिक का शव देखा।घटना स्थल पर खून बह रहा था। घटना की सूचना पर बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पूर्व सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए वाड्राफनगर ले जाया गया है। अभी तक हत्या का कारण और हथियारों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस मृतक के स्वजन के अलावा गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पूर्व सैनिक का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। अभी तक की जानकारी में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है जो हत्या का कारण बन सके। पूर्व सैनिक देव कुमार कनौजिया दो वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे गांव में ही आकर निवास कर रहे थे।पुश्तैनी जमीन पर खेती-बाड़ी के अलावा वे मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल में बतौर शिक्षक सेवा भी दे रहे थे।इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।

घटनास्थल से लेकर वाड्रफनगर तक मृतक के स्वजन के अलावा परिचितों की भीड़ लगी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है की हत्या की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।घटना कारित करने वाले लोगों को संभवतः इस बात की जानकारी थी कि प्रतिदिन भोर में आदत के अनुरूप पूर्व सैनिक घर से टहलने के लिए निकलते हैं। सुबह लगभग चार बजे वे घर से निकल जाया करते थे।उसी दौरान गांव की सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं होती है। इसी सुनसान माहौल का फायदा उठाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button