Business

आज भी थमे हुए है पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्‍ली : अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 40वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्‍ली में बुधवार को पेट्रोल 81.06 रुपये और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है। देश के अन्‍य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। डीजल का भाव भी क्रमश: 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर है।

कच्‍चे तेल की कीमत में तेजी का रुख
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़त का रुख है। सिंगापुर में कारोबार शुरू होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का दाम थोड़ा तेज रहा, जो कि 0.19 डॉलर बढ़कर 41.55 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड का दाम 1.21 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी के साथ 43.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button