
साइन सिटी के नाम पर अरबों रुपए गबन कर फरार आरोपी भाइयों के घर हुई कुर्की
कैंट पुलिस ने प्रयागराज में मारा छापा, दोनों घरों से सामान जब्त कर न्यायालय के आदेश का किया पालन
वाराणसी। कैंट पुलिस ने आज प्रयागराज जनपद में पहुंचकर करोड़ों रुपए गबन करने वाले सगे भाइयों के घर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि कैण्ट पुलिस की टीम ने कई सौ करोड़ रुपये की ठगी में साईन सिटी कम्पनी के 1. (मुख्य प्रबन्ध निदेशक / CMD) राशिद नसीम पुत्र नसीम अहमद निवासी करैली थाना करैली जनपद प्रयागराज व (प्रबन्ध निदेशक/MD) 2. आसिफ नसीम पुत्र नसीम अहमद निवासी करैली थाना करैली जनपद प्रयागराज के घर पहुंच गई। दोनों लम्बे समय से फरार चल रहे हैं। उनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा पहले ही धारा 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की का आदेश जारी हुआ था।

इसी आदेश केतहत आज उनके उपरोक्त पते पर कुर्की की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही कैन्ट थाने के एसएसआई इन्द्रकांत मिश्रा ,का0 बृजभान यादव का0 अभयराज पटेल के नेतृत्व व प्रयागराज के करैली थाने की फोर्स संग की गई। ज्ञात हो कि उक्त दोनों भाइयों के खिलाफ कैन्ट थाने में धोखाधड़ी व गबन के कुल 32 मामले दर्ज हैं,जबकि लखनऊ समेत अन्य जिलों में भी घपलेबाजी के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। यहां से बरामद कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वह घरेलू सामान गाड़ी पर लाद कर वाराणसी लाया गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा।



