Technology

वर्ष 2022-23 में हर माह होंगे टि्वटर के एक अरब यूजर्स: एलन मस्क

वाशिंगटन : माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क ने रविवार को कहा कि डेढ़ साल के भीतर ट्विटर यूजर्स की संख्या रिकॉर्ड एक अरब प्रति माह को पार कर सकती है।श्री मस्क ने ट्वीट किया,“मैं सोचता हूं कि मैंने वह रास्ता देख लिया जिससे अगले 12 से 18 माह के भीतर ट्विटर यूजर्स का आंकडा एक बिलियन प्रति माह को पार कर जायेगा।”

श्री मस्क ने एक जानकारी साझा करते हुए दावा किया कि उनके एक माह पहले टि्वटर को अपने हाथ में लेने क बाद से इस प्लेटफार्म से जुडने वाले लोगों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। ट्विटर पर नये जुड़ने वालों में कथित रूप से 16 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 20 लाख से अधिक रहे। यह आंकडा 2021 के इसी समय के दौरान दर्ज संख्या का 66 प्रतिशत से अधिक है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button