State

चुनाव में जीत लाशों पर नहीं, वोटों की गिनती पर निर्भर होनी चाहिए : बोस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में हिंसा प्रभावित भांगर का दौरा करने के बाद कहा कि चुनाव में जीत मतगणना पर निर्भर होनी चाहिए न कि शवों की गिनती पर।श्री बोस ने अपने बयान में कहा , “ यह सुनकर हैरानी हुई कि बंगाल में चुनाव पूर्व हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह घृणित है कि मीडिया भी गुंडों के निशाने पर है।”उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी बड़ा और शक्तिशाली क्यों न हो, उसे कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर गुरुवार को भांगर में स्थिति काफी तनावपूर्ण रही।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button