
दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय के इच्छिता पुरम कालोनी निवासी एक पैसठ वर्षीय बुजुर्ग ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मंगलवार को तड़के घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया| मृतक के बच्चे किसी अन्य प्रदेश में नौकरी करते है| परिजनों द्वारा उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई|
मूल रूप से बनारस निवासी देवेन्द्र श्रीवास्तव करीब दो दशक से दुद्धी क्षेत्र में ही रहकर अपना जीविकोपार्जन करते थे| कुछ वर्ष पूर्व वे इच्छिता पुरम कालोनी में अपना निजी मकान बनवाकर पत्नी के साथ रहते थे| जबकि उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री मध्य प्रदेश के भोपाल में किसी संस्था में कार्यरत है| बताया जाता है कि सोमवार की शाम वे ड्रिंक करके घर पहुंचे,इस बात को लेकर पति-पत्नी में कुछ कहासुनी होने के बाद वे बगैर खाना खाए अपने रूम को अंदर से बंद करके पंखे के सहारे फांसी लगाकर झूल गये| इसकी भनक मंगलवार को तड़के पत्नी को लगी,तो वे दहाड़े मारकर रोते हुए घटना के बारे में नजदीकी रिश्तेदारों एवं पुलिस को दिया| इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है|



