UP Live

सोनभद्र में खुलेगा एकलव्य विद्यालय, केन्द्र सरकार की आम बजट हर वर्ग के लिए हितकारी

दुद्धी,सोनभद्र – केन्द्र सरकार द्वारा आम लोगों के लिए किए गए बजट की घोषणा में गरीब किसानों ,व्यापारियों के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, विद्युतीकरण की दिशा में सराहनीय कदम उठाये गए हैं। उक्त बातें दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के प्रांगण संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रहरि ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई आम बजट पर चर्चा के दौरान कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं वोकल फ़ॉर लोकल की थीम के साथ न्यू इंडिया की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान किया गया है। डीसीएफ अध्यक्ष ने बताया कि इस बार का बजट 6 स्तंभो पर आधारित हैं ।इसमे हेल्थ एंड वेलबीइंग, वित्तीय पूंजी, समावेशी विकास, मानव पूँजी, इनोवेशन एंड आर एंड डी और मिनिमम इंटरवेशन्स शामिल है। जो सम्पूर्ण भारत के हर क्षेत्र के विकास पर आधारित है।

सूर्यमणि गुप्ता ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2020 -21 का जो बजट प्रस्तुत किया गया है ,यह बजट पुनः देश को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाने वाला है । जाबर के प्रधान अजय प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद देश के 80 करोड़ लोगों को 8 महीने तक मुफ्त राशन दिए गए, मुफ्त भोजन ,गैस सिलेंडर, गरीब महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह दिए गये। फिर भी कोई अतिरिक्त कर नही लगाया गया, जो काबिले तारीफ़ है।डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी ने कहा कि प्रदेश के चार एकलव्य विद्यालय में एक विद्यालय सोनभद्र को भी दिया गया है।जो जनपदवासियों के लिए वरदान साबित होगा।दशरथ प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार के सभी बजट सभी वर्गों के लिए हितकर है। इस अवसर पर चंद्रमणि कनौजिया, सुरेश्वर प्रसाद, गुलाम रब्बानी, रमेश जायसवाल, चंद्रशेखर, दीपक कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, वासदेव , सोनू , मनीष कुमार उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button