
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की एक अदालत ने दस साल पहले लूट और हत्या के आठ आरोपियों को दोष सिद्ध होने के बाद गुरुवार को फांसी की सजा सुनायी है जबकि लूट का माल खरीदने वाले सर्राफ को आजीवन कारावास का दंड भोगना होगा।सुरेश शर्मा नगर कालोनी में 10 साल पहले आयकर इंस्पेक्टर रविकांत मिश्रा के घर में घुस कर डकैतों ने उनकी मां, भाई और भाभी की हत्या के दी थी। गुरुवार अपराहन स्पेशल जज फॉस्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने छैमार हसीन गैंग के नौ लोगों को दोषी माना और दो महिलाओं समेत आठ लोगों को फांसी की सजा सुनवाई है। लूट का माल खरीदने वाले सर्राफ को आजीवन कारावास किया गया है। (वार्ता)



