चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दहशत का पर्याय बने बावरिया गिरोह के आठ सदस्यों काे पुलिस ने गुरुवार सुबह दो अलग अलग मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलसुबह सकलडीहा, सैयदराजा एवं चंदौली पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ की घटना को अंजाम दिया, बाद में अलीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर बावरिया गिरोह के सदस्यों काे धर दबोचा। इस दौरान बावरिया गिरोह के शातिर सदस्यों ने भी पुलिस फोर्स को टारगेट किया, दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। पुलिस की फायरिंग से बावरिया गिरोह के कुल आठ सदस्यों घायल हुए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस हाफ इनकाउंटर में बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। (वार्ता)



