Crime

सड़क हादसे में आठ की मौत, दो अन्य घायल

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर उज्जैन मार्ग पर एक टैंकर ने कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिसके चलते आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात हुए हादसे में तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सात यात्रियों काे इलाज के लिए बदनावर के अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान आज सुबह तक पांच और यात्रियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी। दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

सूत्रों ने कहा कि तेज रफ्तार टैंकर ने एक कार और एक पिकअॅप वाहन को अपनी चपेट में लिया। इस वजह से कार सवार चार लोगों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान गिरधारी, चेतन, अनिल, लाल सिंह, अनूप और जितेंद्र के रूप में हुयी है। दो अन्य की पहचान की जा रही है।हादसे के शिकार व्यक्ति आसपास के जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने टैंकर जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)

कर्ज में डूबे चार सदस्यीय परिवार ने की आत्महत्या

ग्रामीणों के साथ झड़प में पुलिसकर्मी की मौत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button