State

तृणमूल कांग्रेस नेता शहजान शेख के आवास पर ईडी का छापा

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित पीडीएस घोटाला मामले में बुधवार को पश्विम बंगाल में उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस नेता शहजान शेख के सरबेरिया स्थित घर पर छापेमारी शुरू की।गत पांच जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता के आवास पर छापे मारने के लिए पहुंचे ईडी अधिकारियों पर उनके समर्थकों द्वारा मारपीट किये जाने की घटना के 19 दिन बाद आज फिर से यह कार्रवाई शुरू की गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी चाबी की मरम्मत करने वाले व्यक्ति को साथ ले गये, जिसने जल्दी ही दरवाजा खोला और वे तलाशी के लिए घर में घुसे।उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी तलाशी में लगे हुए हैं । सुरक्षा के लिए उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी और जवान भी साथ हैं। ईडी ने तलाश अभियान के दौरान दो स्थानीय लोगों को भी गवाह के तौर पर लिया है।ईडी ने दावा किया है कि 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक के कथित राशन घोटाला से प्राप्त धन का एक हिस्सा बंगलादेश और अन्य देशों में स्थानांतरित किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button