Crime

लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार

पटना । राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह से लेकर रात तक सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर छापेमारी चली थी। इसके बाद करीब दो करोड़ कैश बरामद और जमीन से जुड़े कई कागजात बरामद हुए थे। जांच के बाद ईडी की टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। ईडी की टीम की ओर से अब तक बयान जारी नहीं किया गया है। सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट हैं। उन पर बालू के अवैध कारोबार करने का आरोप है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने पटना स्थित आवास पर रेड की थी।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button