Crime

दुर्घटना में घायल ई रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत

मुनारी,वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र उमरहां बाजार के पास बरियासनपुर निवासी सुरेंद्र पटेल (45) उमरहां बाजार ट्रैक्टर की चपेट में आने से शनिवार की देर शाम घायल हो गया था। बीएचयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक दो भाई तीन बहन हैं। सबसे बड़ा मृतक सुरेंद्र पटेल ही था उसकी शादी हुई थी लेकिन कोई संतान नहीं था।

बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के पास सोमवार की शाम उल्टी दिशा से आ रहा बाइक सवार बोलेरो से टकराया गया। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी। हरसोस निवासी राजबहादुर (25) के सिर में गम्भीर चोट आयी थी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और हलवाई का काम करता था।

मौत की सूचना पर पत्नी रिंकी देवी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई तेजबली ने बताया कि खजुरी गांव में शादी में भाई खाना बनाने का काम लिया तो वही शाम को बाइक से जा रहा था। उधर, दूसरी ओर भिखारीपुर गांव के पास हाईवे पर ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा जाने से कल्लीपुर गांव निवासी रोशन विश्वकर्मा (25) व भोगांव निवासी रिश्तेदार दशरथ विश्वकर्मा (45) नामक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलो को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button