Entertainment

‘ई नथिया बतिया ना बूझे’ गाना रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और चांदनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म महावर का फुल टू धमाल गाना ई नथिया बतिया ना बूझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो में रितेश पांडे शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस गाने का बहुत ही अच्छे लेबल पर पिक्चराइजेशन किया गया है।इस गाने का जितना अच्छा ऑडियो सुनने में लगता है, उतना ही अच्छा वीडियो देखने में लगता है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में गाया है रितेश पांडे ने और उनके स्वर में स्वर मिलाया है गायिका हनी बी ने। इस गाने को लिखा है अरविंद तिवारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने।

इस फिल्म के जितने भी गाने अब तक रिलीज हुए हैं, सब उम्दा हैं। नायक रितेश पांडे और नायिका चांदनी सिंह की जोड़ी कमाल की लग रही है। तन्वी मल्टी मीडिया बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म महावर के निर्माता दीपक शाह हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। पटकथा और संवाद धीर धीरेंद्र ने लिखा है। लेखक कृष्णा झा और तौहीद हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, यादव राज, अजीत मंडल, आशुतोष तिवारी, प्रकाश बारूद हैं। डीओपी सत्य प्रकाश हैं। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस फिल्म के स्टारकास्ट रितेश पांडे, चांदनी सिंह, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, महेश आचार्य, गौरी शंकर, कल्याणी झा आदि हैं।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button