Crime

गृह कलह के कारण घर में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया युवक

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कोल्हारा निवासी गोविंद गौतम (29 वर्ष) पुत्र कन्हैयालाल नाम के युवक ने घर के कमरे में साड़ी के कपड़े से छत के छल्ले में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव फंदे पर लटकता रहा, जब सुबह किसी ने गोविंद को बुलाने के लिए कमरे में गया तो देखा दरवाजा खुला हुआ था और गोविंद गौतम फंदे पर लटका था। यह देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंदे पर लटकते शव को उतारा और पंचनामा के लिए लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंद गौतम की माता व पत्नी किसी रिश्तेदार के घर जन्मदिन के कार्यक्रम में गए थे। लोगों का कहना है कि गोविंद व पत्नी व माँ तीनों के बीच कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। जिसमें गोविंद की माँ मछलीशहर कोतवाली में कई बार लिखित शिकायत भी दे चुकी हैं, जिसे लोग इस घटना को परिवारिक कलह बता रहे हैं। गोविंद के दो छोटे बच्चे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button