छठ पर्व को लेकर भलुअनी नगर पंचायत में साफ-सफाई तेज, घाटों पर दिखी रौनक
देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोर पर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार के निर्देशन में सभी वार्डों के छठ घाटों की साफ-सफाई, रंगाई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं और लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
- नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने दिए निर्देश, घाटों पर स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान – थानाध्यक्ष ने दी शांति व सुरक्षा की अपील
भलुअनी (देवरिया)। छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत भलुअनी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई और रंगाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी घाटों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की विशेष टीम लगाई गई है। सभी छठ घाटों की सफाई पूरी तत्परता से कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ पर्व सम्पन्न कर सकें।

वहीं थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि छठ पर्व के दौरान महिलाओं द्वारा पूजा-पाठ किया जाता है, ऐसे में घाटों के आसपास किसी भी तरह की शरारत या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गलत हरकत करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को तत्काल जेल भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
छठ पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु साफ-सुथरे घाटों पर पूजा की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं प्रशासन व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिख रहा है।
“छठ पूजा :“परंपरा, पूजा-विधि और लोक-संस्कृति की झलक बिहार-झारखंड से विश्वस्तर तक”
कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम मोदी का संदेश – बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत तय
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला : हर जिले में बनेगा जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी का पद



