Varanasi

राष्ट्रीयता एवं देशप्रेम भावना के प्रतीक पावन खिंड दौड़ में दौड़ी दुद्धी

दुद्धी,सोनभद्र : राष्ट्रीयता एवं देशप्रेम की भावना के प्रतीक पावन खिंड के ऐतिहासिक दौड़ में दुद्धी नगरी के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया।गुरुवार को प्रातः करीब 11 बजे रामलीला ग्राउंड से आयोजित इस ऐतिहासिक दौड़ को चेयरमैन कमलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब दो किमी की लंबी दौड़ में सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज के पांच सौ छात्र-छात्राओं के अलावा नगर के हर वर्ग से जुड़े सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अमवार तिराहा से वापस रामलीला ग्राउंड पहुंची और समारोह में तब्दील हो गई।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि आप सब इस दौड़ के माध्यम से एक इतिहास का सृजन करने जा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठा सैनिकों के कुछ संदर्भ दुद्धी से भी जुड़ते हैं, जहां पूरा देश छत्रपति शिवाजी के हिंदवी स्वराज की स्थापना का 350 वां वर्ष मना रहा है। वहीं सोनभद्र में पावन खिंड दौड़ के आयोजन द्वारा उन स्मृतियों को पुनः ताजा कर जिले को एक नई ऊंचाई देने का भी कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक विष्णु अग्रहरि व देवेश मोहन ने बताया कि देश की अस्मिता व स्वाभिमान के रक्षार्थ छत्रपति शिवाजी महाराज ने वर्ष 13 जुलाई 1660 को 62 किमी तक पथरीली व जंगली रास्ते से अपने 300 मराठा सैनिकों के साथ हजारो आक्रांताओ से युद्ध करते हुए पावन खिंड नामक स्थान पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस वीरगाथा को अमरत्व प्रदान करने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह एवं महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने ऐतिहासिक पावन खिंड दौड़ में प्रतिभाग करने वालों को बधाई देते हुए, आपात स्थिति सहित अन्य मामलों में पुलिस सहायता की विस्तृत जानकारी दी।

अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने पावन खिंड दौड़ का महत्व बताते हुए सबका आभार जताया।अंत में सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं बच्चों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस मौके पर सभासद धीरज जायसवाल,पवन सिंह, विष्णुकांत तिवारी,सुशील गुप्ता,भीम जायसवाल,मदन तिवारी,अनमोल अग्रहरि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

VARANASI TRAVEL VARANASI YATRAA
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: