Breaking News

सूख रही फसलों को बारिश का इंतजार, उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी

महराजगंज। बरसात का महीना होने के बावजूद बारिश न होने से किसानों को अपने अपने फसलों के प्रति अब चिंता। सताने लगी है। उपर लो वोल्टेज की समस्या से अधिकांश सरकारी नलकूप भी बंद हो गए है जिसके प्रति विद्युत विभाग गंभीर नही है। जिससे किसान काफी चिंतित है। फसल बचाने के लिए पम्पिंग सेट खेतों की सिंचाई कर रहे है।

इसके साथ बारिश न होने से अब गर्मी का आलम ऐसा है कि उमस भरी गर्मी हद से ज्यादा परेशान कर रही है। चिपचिपाहट भरी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। देखा जाए तो उमस भरी गर्मी के कारण लोग अपने घरों में ही रहना महफूज समझ रहे हैं । कुछ दिनों पहले जो सड़कें लोगों की आवाजाही से खचाखच भरी रहती थी, वह अब केवल शाम के समय ही बाजारों, कस्बों, और चौराहे पर लोगों की भीड देखने को मिलती है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button