
दो ट्रकों की आमने – सामने हुई टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के राजनहिया इलाके में देर रात ट्रक खड़ी कर उसका चालक बरदह आजमगढ़ निवासी राम अवतार यादव सो रहा था। अचानक आई एक अन्य ट्रक उक्त खड़ी ट्रक से जा टकराई जिसकी चपेट में आकर चालक रामअवतार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद दुर्घटना करने वाला ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। घटना की सूचना मृतक के पिता भगवानपुर (बरदह) आजमगढ़ निवासी नंदलाल यादव एवं अन्य परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन सारनाथ थाने पहुंच गए थे। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से दुर्घटना कर भागे चालक एवं वाहन की खोजबीन के लिए हाईवे के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था।



