Crime

मिनी ट्रक पलटने से चालक की मौत, एक अन्य गंभीर

झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के पूंछ थानाक्षेत्र में रविवार को एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंछ थानाक्षेत्र में ढेरी की पुलिया के पास एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक केबिन में फंस गया । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और ट्रक के सवार एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button