Crime

टायर बदलते वक्त वाहन चालक ट्रक से कुचला

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के सामने हाईवे पर गुरुवार की दोपहर पिकअप का टायर बदलते वक्त चालक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। पिकअप समेत चालक डिवाइडर से टकराया और उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी खजुरी रविकांत चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस चालक समेत ट्रक को पकड़ा।

जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रांत के फरीदाबाद के डबुआ निवासी रामप्रसाद कोहरी माहौर (40) अपने साले गेंदालाल उर्फ संजू निवासी फुटारोड़ बिस्तार बदरपुर बार्डर नई दिल्ली के साथ दिल्ली से मशीनरी का पार्ट लादकर झारखंड के लिए जा रहा था। मिर्जामुराद के खजुरी गांव के सामने हाइवे पर दाहिने साइड का अगला टायर बर्स्ट हो गया। पिकअप चालक टायर बदलने लगा तभी पिछले हिस्से में ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे पिकअप हाइवे के बीच में बने डिवाइडर पर जा चढ़ा व चालक का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया। वही खजुरी चौकी प्रभारी ने बिहार राज्य के गया जिले के शेरघाटी निवासी ट्रक चालक दलील खान को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गए।

Related Articles

Back to top button