State

रेलवे प्लेटफॉर्म के अनुसार वेंडरों के निर्धारित किए ड्रेस कोड

कोटा : कोटा में रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए वैध वेंडरों के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म के अनुसार ड्रेस कोड निर्धारित किए गए हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए यधपि स्टेशनों पर वाणिज्य अधिकारियों एवं खानपान निरीक्षक द्वारा नियमित अन्तराल पर औचक निरीक्षण किया जाता है लेकिन अब खाद्य सामग्री के गुणवत्तायुक्त न होने की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई एवं अवैध वेंडरों पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक प्लेटफार्म पर वेंडरों को एक निर्धारित कलर का ड्रेस पहनना अनिवार्य किया गया है।

सूत्रों के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या एक पर काली कलर की टी-शर्ट, प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन पर नारंगी कलर की ड्रेस टी-शर्ट एवं प्लेटफॉर्म संख्या चार पर नीली कलर की टी-शर्ट और सभी के साथ काली कलर की पैन्ट की ड्रेस कोड निर्धारित की गई है जिससे यात्री आसानी से वैध एवं अवैध वेंडरों की पहचान कर सकता है। इस निर्धारित ड्रेस पर पीठ पर तथा टी-शर्ट की जेब पर लाईसेंसधारक का नाम, यूनिट आईडी एवं पीएफ नम्बर मुद्रित किया गया है।इसके अतिरिक्त सभी वेंडरों के गले में निर्धारित पारी के अनुसार कलर कोड का पहचान पत्र होगा। सुबह की पारी के लिए लाल, शाम की पारी में हरा एवं रात की पारी में नीला कलर का पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में मंडल में विभिन्न प्रमुख स्टेशनों कुल 66 लाईसेन्सी खानपान स्टाल संचालित किए जा रहे है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button