Crime

पुलिस कॉलोनी में डॉग हैंडलर की पत्नी की हत्या

रायपुर ,छत्तीसगढ़ । रायपुर के आमसिवनी पुलिस कॉलोनी में एक महिला की गला काटककर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी थी। उसका नाम जॉली सिंह थी। उसकी हत्या कैंची नुमा धारदार हथियार से की गई है। बताया जा रहा है कि, जॉली रायपुर में अकेली रहती थी। उनकी शादी को 12 साल के बाद भी उनका कोई बच्चा नहीं है।देर रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि, आखरी बार जॉली को मंगलवार शाम सात बजे देखा गया था। इसके बाद उसके घर पर ताला लगा हुआ था। जब फोन लगाने और कई जगह पर तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस ने उसके घर का ताला तोड़ा तो वहां उसका शव मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button