
देश के विशिष्ट शख्सियतों को मिलेगा आज मिलेगा काशी वैश्विक गौरव सम्मान
ताज होटल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे असम के राज्यपाल
वाराणसी। ‘काशी वैश्विक गौरव सम्मान 2024″ समारोह एक बार फिर अपनी भव्यता का प्रदर्शन करेगा। समारोह का आयोजन 18 अगस्त रविवार को नदेसर स्थित होटल ताज में शाम 7 बजे से किया गया है। काशी वैश्विक फाउंडेशन के संस्थापक अजय जायसवाल, नीरज पारिख व नमित पारिख ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि असम एवं मणिपुर के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य जी होंगे इसके अलावा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी व पूर्व यूनियन स्टेट मिनिस्टर श्री अश्वनी चौबे होंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष का ‘काशी वैश्विक गौरव सम्मान : हुनर को सलाम” अवार्ड से अलंकृत किया जायेगा। सम्मानित होने वाले विशिष्टजनों में कवियत्री नायाब मिधा, चाइल्ड इनवारन्मेटलिस्ट एंड सोशल इंटरप्रेन्योर ईहा दीक्षित, लिपन आर्टिस्ट पायल बंसल, वॉयस एक्टर (बादलपुर का आशीष) आशीष सिंह, एक्यूटिक वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट डॉ. अरूणिमा सिंह, बिहार्ट-द क्राफ्ट एंड वेव्स ऑफ बिहार की फाउंडर सुमति जालान, रिकंस्ट्रक्टिंग इको फेमिनिज्म डॉ. मधु, संगीत नाटक एकेडमी अवार्डी सोशल एंड कल्चरल एक्टिविस्ट मधुश्री हातियाल,पर्ल फार्मर विनोद कुमावत ‘भारती”, आर्टिस्ट राखी सपेरा, इंटरनेशनल कालबेलिया डांसर पद्मश्री गुलाबो सपेरा, गोंड आर्टिस्ट पद्मश्री दुर्गा बाई व्याम, काष्ठ कला आर्टिस्ट पद्मश्री गोदावरी सिंह एवं एसीपी, जम्मू एंड कश्मीर डॉ. शाहिदा परवीन गांगुली,टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस हेली शाह,डॉ शिल्पी गंग,निधि गुप्ता शामिल हैं।



