सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दिव्यांग की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर बाद रेवासा चौराहे पर ट्राई साइकिल पर सवार दिव्यांग मोहम्मद आसिफ (25) किसी काम से निवासी ग्राम गंगा पुरवा थाना थानगांव आया था। वह प्राइवेट ट्यूशन करता था और बच्चों की कॉपी किताबें लेने रेवासा चौराहे पर आया था, इस बीच गैस सिलेंडर वाले ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। (वार्ता)



