बलिया : जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगरपंचायत में चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। उन्हें कुल 5276 वोट मिले और वे 31वोट से विजयी घोषित की गई। निकटवर्ती प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण को कुल 5245 मत मिले।
लगातार दो बार चेयरमैन रहे निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता की पत्नी की जीत होते ही रेनू गुप्ता बेल्थरारोड नगरपंचायत की पहली महिला चेयरमैन हो गई। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह व्याप्त हो गया और मतगणना हाल के बाहर जय श्रीराम के नारे लगने लगे। जबकि सपा प्रत्याशी अकांक्षा सिंह यादव को 254, सुभासपा प्रत्याशी संतरा देवी को 17, आप प्रत्याशी सीता देवी को 45, कांग्रेस प्रत्याशी शबनम परवीन को 83 और निर्दल प्रत्याशी भावना को 93, पुष्पा को 3, बिंदू गुप्ता को 8 और लक्खी को 17 वोट मिला है।
तीसरे राउंड में लीड का अंतर हुआ कम, चौथे चरण में पलट गया पासा,722 की बढ़त के बावजूद मिली हार
बेल्थरारोड नगर पंचायत के चेयरमैन पद के चुनाव की मतगणना में प्रत्याशियों की धड़कन ऊपर नीचे होती रही। दूसरे चरण के बाद निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण की बढ़त तीसरे चरण में घट गई है। लेकिन तीसरे चरण में भी निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण 722 वोट से आगे रही। जो दूसरे राउंड में 890 से आगे थी।
भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता को तीसरे राउंड में 3744 वोट मिले थे। जबकि निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण को 4466 वोट मिला था। चौथे चरण की मतगणना शुरू होते ही तेजी से पास पलटने लगा। जिसके बाद चौथे चरण में बागपत कहे जाने वाले बूथों में बीजेपी को एकतरफा बीजेपी को 1532 वोट मिला। जबकि निर्दल प्रत्याशी भावना नारायण को महज 779 वोट ही मिला और बीजेपी कांटे की टक्कर में न्यूनतम 31 वोट से जीत गए। जिसके बाद बीजेपी समर्थकों के मायूस चेहरे अचानक खिल गए। एसडीएम सीमा पांडे ने बीजेपी प्रत्याशी रेनू गुप्ता को जीत का सर्टिफिकेट दिया। शांतिपूर्वक मतगणना संपन्न होते। ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
1 — बलिया —
विजेता : संतलाल गुप्ता
पार्टी : भाजपा
उपविजेता : संजय उपाध्याय
पार्टी : निर्दल
———————————
2 — रसड़ा —
विजेता : विनय जायसवाल
पार्टी : बसपा
प्राप्त मत : 12335
उपविजेता : वशिष्ठ नारायण सोनी
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 6475
———————————
3 — बैरिया —
विजेता : शांति देवी
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 6885
उपविजेता : पूनम सिंह
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 6374
———————————
4 — बेल्थरारोड —
विजेता : रेनू गुप्ता
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 5276
उपविजेता : भावना नारायण
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 5245
———————————
5 — सिकंदरपुर —
विजेता : सावित्री देवी
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 4690
उपविजेता : गणेश सोनी
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 4438
———————————
6 — बांसडीह —
विजेता : सुनील सिंह
पार्टी : सपा
प्राप्त मत : 3714
उपविजेता : धीरेंद्र सिंह चुन्ना
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 2951
———————————
7 — रेवती —
विजेता : जयश्री पांडेय
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 5117
उपविजेता : राणा योगेंद्र विक्रम सिंह
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 3487
———————————
8 — सहतवार —
विजेता : सरिता सिंह
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 5610
उपविजेता : अजय सिंह
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 4288
———————————
9 — मनियर —
विजेता : रितु देवी
पार्टी : सपा
प्राप्त मत : 4918
उपविजेता : बुचिया देवी
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 3309
———————————
10 — चितबड़ागांव —
विजेता : अमरजीत सिंह
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 3520
उपविजेता : बृज कुमार
पार्टी : निर्दल
प्राप्त मत : 2359
———————————
11 — रतसड़कला —
विजेता : अजय राजभर
पार्टी : सुभासपा
प्राप्त मत : 3075
उपविजेता : विजय गुप्ता
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 2733
———————————
12 — नगरा —
विजेता : इंदु देवी
पार्टी : सपा
प्राप्त मत : 5755
उपविजेता : रेनू देवी
पार्टी : भाजपा
प्राप्त मत : 4054