Politics

लोकसभा की सभी सीटों पर सफलता के लिए हर बूथ को बनाएं मजबूत: धर्मपाल

  • मिशन 2024 के लिए हर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता के योगदान की जरूरत
  • वोटर चेतना महाअभियान को लेकर काशी व गोरक्ष क्षेत्र की भाजपा की संयुक्त बैठक सम्पन्न
  • 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा वोटर चेतना अभियान के तहत विशेष अभियान

वाराणसी /आजमगढ़ : लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से वोटर चेतना महाअभियान को लेकर मंगलवार को काशी और गोरखपुर क्षेत्र की भाजपा की संयुक्त बैठक आजमगढ़ स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में संपन्न हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने सर्वप्रथम वोटर चेतना अभियान को लेकर अब तक चलाए गए कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा की। बताया कि आगामी 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त 24 नवंबर तक जिला, विधानसभा क्षेत्र और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें कर वोटर चेतना अभियान की तैयारी पूर्ण कर लेनी है। इसके उपरांत घर घर संपर्क का अभियान चलाया जाना है।

लोकसभा की सभी सीटों पर सफलता के लिए हर बूथ को बनाएं मजबूत: धर्मपाल

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ता सर्वप्रथम बूथ स्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” सुनेंगे। फिर बूथों के बाहर लगे काउंटर पर वोटर लिस्ट का अवलोकन करेंगे। पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुसार वोटर चेतना अभियान टोली वार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरूरी है। ऐसे में भाजपा के हर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने इसके लिए हर किसी को शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की जरूरत बताई।

उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि मतदान के समय सतर्क रहने और शिकायत करने से कोई लाभ मिलने वाला नही है।विशिष्ठ अतिथि के रूप में अभियान के प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष/ एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए मनोयोग से जुटने का आह्वान किया।
गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए वोटर चेतना अभियान की प्रगति की जानकारी दी और कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम कम दस हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य लिया गया है। क्षेत्र और जिले की टीम इस लक्ष्य को हरहाल में हासिल करने में पूरी तन्मयता से लगी है।संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार इस अतिमहत्वपूर्ण बैठक में काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, एमएलसी,काशी व गोरक्ष क्षेत्र के सभी पदाधिकारी,कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश के पदाधिकारी,दोनों क्षेत्रों के सभी जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,सभी मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री,वोटर चेतना महाअभियान के क्षेत्र व जिला संयोजक एवं लोकसभा के विस्तारक प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इनकी रही उपस्थिति भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा रमापतिराम त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य, एमएलसी अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालू, विधायक डॉ अवधेश सिंह,एमएलसी धर्मेंद्र सिंह,अशोक चौरसिया,सुशील त्रिपाठी,संतोष पटेल, नागेंद्र रघुवंशी,अमरनाथ यादव, संत बक्श सिंह,नंदजी पाण्डेय,सरोज कुशवाहा,कौशलेंद्र पटेल,राकेश त्रिवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button