Health

डीजीसीए ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एयरलाइंस को जारी किया निर्देश

नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी आई है। देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस कपनियों को निर्देश जारी किया है।

विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर मास्क को पहनना अनिवार्य कर दिया है। डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों को उड़ान के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरअसल, देश के कई शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय ने ये निर्देश जारी किया है।

डीजीसीए ने जारी निर्देश में एयरलाइनों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि यात्रा के दौरान विमान में यात्री ठीक से फेस मास्क पहने हुए हैं या नहीं। इसे विमानन कंपनियां उड़ान से पहले संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करें। यदि कोई यात्री इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो एयरलाइन कंपनियां यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।(हि.स)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button