Astrology & Religion

मां विंध्यवासिनी के कात्यायनी स्वरूप का भक्तों ने किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर । शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि को श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। विंध्य दरबार में शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मां के जयकारे से विंध्यधाम की गलियां गूंजती रहीं। तीर्थ पुरोहितों का मानना है कि शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए दूर-दराज के भक्तों का मध्य रात्रि के बाद से ही विंध्यधाम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विभिन्न वाहनों से विंध्यधाम पहुंचे भक्तों ने भोर में गंगा स्नान करने के बाद मां के दर्शन पूजन के लिए मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर लाइन में लग गए। भक्त हाथों में प्रसाद व माला-फूल लेकर मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर भोर में ही खड़े हो गए थे।

मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही भक्त मां के चरणों में मत्था टेकने के लिए गर्भगृह में पहुंच गए। मां का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भक्त मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा किए। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए चार बजे भोर से ही भक्तों की लाइन लग गई थी। मां का दर्शन कर भक्त त्रिकोण परिक्रमा में जुट गए।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button