Astrology & ReligionNationalUP Live

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर दीपोत्सव का जश्न, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

अयोध्या : अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार हो रहा है। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह दस बजे से शुरू हो गया। साकेत कॉलेज से लेकर रामकथा पार्क तक रामराज्य सा नजारा दिख‌ रहा है। ढोल-नगाड़े व भांगड़ा पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हो रहा है। भगवान राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण की झलक पाने के लिए अयोध्या वासियों की भीड़ उमड़ी। नगरवासी उन‌ पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। रामायण पर आधारित 11 झांकियां यहां दीपोत्सव कार्यक्रम को और भी मनोहारी रूप दे रही हैं।‌

पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अफसरों व विशिष्ट अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर साकेत कॉलेज से रवाना किया। डीएम झा समेत मजिस्ट्रेटी ड्यूटी में लगे विनोद यादव समेत अन्य अफसर झांकियों की अगवानी किया। अयोध्या में आज शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाकर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे। दीपोत्सव से एक दिन पहले गुरुवार की शाम से ही अयोध्या सज-संवर कर पूरी तरह से तैयार हो गई है। दिव्य दीपोत्सव के महाआयोजन में अयोध्या के राजकीय तुलसी उद्यान में सूचना एवम् जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से तुलसी कथा रघुनाथ की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में भगवान राम की समस्त लीलाओं का चित्रों के माध्यम से वर्णन किया गया है ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button