Entertainment

देवानंद देव और सबा खान का दर्दभरा बेवफाई सांग “कवन भईल तकलीफ” हुआ रिलीज

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से भोजपुरी सिंगर देवानंद देव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो वह गाना अलग ही मिजाज का होता है। चाहे वह लोकगीत हो या सैड सांग, या रोमांटिक गाना सब श्रोताओं को खूब पसंद आता है। इस क्रम में देवानंद देव का गाया हुआ बेवफाई वाला सैड सांग “कवन भईल तकलीफ” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका से शिकायत करता है कि किस तकलीफ की वजह अब किसी और की होने जा रही हो। बेवफा प्रेमिका के किरदार में सबा खान नजर आ रही हैं, जो अपनी अदा का जादू चला रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह सैड सांग काफी रिच और भव्य लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस गाने में खूबसूरत अदाकारा सबा खान की अदायगी लाजवाब है। वे अलग अलग लुक में कयामत ढा रही हैं। इस गाने को खास अंदाज में गाया है सिंगर देवानंद देव ने, जो गाने के बीच-बीच मे गाना गाते हुए अपनी झलक दिखा जाते हैं। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार सरोज सरगम और शुभम जी के लिखे इस गीत को मधुर  संगीत से सजाया है संगीतकार पंकज सिंह ने। वीडियो डायरेक्टर भोजपुरिया, एडीटर मीत जी,  कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन हैं। म्यूजिक का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के पास है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button