बक्सर, बिहार। दिल्ली से कामाख्या जा रही नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रघुनाथपुर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मिल रहीं सूचना के अनुसार 6 डब्बे पलट गए है। अपुष्ट सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए है। हादसे में कुछ यात्रियों के मौत की भी सूचना मिल रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। विस्तृत ख़बर की प्रतीक्षा करें।
दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियाँ पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र घटनास्थल पहुँच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 11, 2023
#WATCH बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन बक्सर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हमारी सभी अधिकारियों से बात हुई है, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। बक्सर, आरा, पटना के अस्पतलों को अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा बल, NDRF,… pic.twitter.com/x0bCfGkvQ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023
बक्सर ट्रेन में हादसे पर भोजपुर ज़िलाधिकारी राजकुमार ने बताया, "हमें सूचना मिलते ही भोजपुर से 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें और SDRF की टीम भेजी है। वहां से जितने भी मरीज आएंगे उसके लिए हमने स्टेशन पर 3 एंबुलेंस तैनात हैं। हमने सदर अस्पताल में तैयारी की है और जिन डॉक्टरों की छुट्टी थी… pic.twitter.com/MBSu3K48uh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023
बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: रेलवे अधिकारी pic.twitter.com/az9YF4ZzYF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023
#WATCH केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने कहा, "मैंने इस बारे में रेल मंत्री को बताया है और इसके साथ मेरी NDRF के DG, बिहार के मुख्य सचिव, वहां के ज़िलाधिकारी, रेलवे के GM से बात हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बचाव कार्य में लगे हैं। डॉक्टरों की टीम को भी… https://t.co/QTKQBksjGJ pic.twitter.com/B8EyQq2lHA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023
आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे आज 21.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हेल्पलाइन नंबर PNBE- 9771449971, DNR- 8905697493, ARA- 8306182542, COML CNL – 7759070004: सीपीआरओ, उत्तर रेलवे https://t.co/QTKQBksjGJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023



